लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में एक दिन में कोविड-19 के 25 मामले दर्ज, कोई मौत नहीं

By भाषा | Updated: November 8, 2021 18:18 IST

Open in App

नई दिल्ली, आठ नवंबर राष्ट्रीय राजधानी में एक दिन में कोविड ​​​​-19 के 25 मामले दर्ज किए गए और इस अवधि में किसी मरीज की मौत नहीं हुई । इस दौरान पॉजिटिविटी दर 0.06 प्रतिशत थी। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अक्टूबर में दिल्ली में संक्रमण के कारण केवल चार मौतें दर्ज की गईं, जबकि सितंबर में पांच लोगों ने वायरल बीमारी से दम तोड़ दिया था। नवंबर में शहर में अब तक किसी भी कोविड मौत की सूचना नहीं मिली है।

नए मामलों के साथ, शहर में कोरोना वायरस संक्रमण मामलों की संख्या बढ़कर 14,40,143 हो गई। इसमें से 14.14 लाख से अधिक मरीज बीमारी से उबर चुके हैं। मरने वालों की संख्या 25,091 है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, अधिकारियों ने बीते दिन 37,306 आरटी-पीसीआर सहित 41,304 परीक्षण किए। दिल्ली में 342 सक्रिय कोविड मामले हैं, जिनमें से 165 होम आइसोलेशन में हैं। कंटेनमेंट जोन की संख्या 121 है।

अप्रैल और मई में, दिल्ली में महामारी की भयानक दूसरी लहर ने बड़ी संख्या में लोगों की जान ली थी और अस्पतालों में ऑक्सीजन एवं आवश्यक दवाओं की कमी हो गई थी।

20 अप्रैल को, दिल्ली में 28,395 मामले दर्ज किए थे, जो महामारी की शुरुआत के बाद से शहर में सबसे अधिक थे। 22 अप्रैल को केस पॉजिटिविटी रेट 36.2 फीसदी थी, जो अब तक की सबसे ज्यादा थी। 3 मई को सबसे ज्यादा 448 मौतें हुईं।

इस बीच , छठे सीरो सर्वेक्षण के अनुसार, राजधानी में दूसरी लहर के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के वायरस के संपर्क में आने और मजबूत टीकाकरण के परिणामस्वरूप दिल्ली में 97 प्रतिशत आबादी ने कोरोनावायरस के प्रति एंटीबॉडी विकसित कर ली है।

राजधानी के सभी जिलों में 93 प्रतिशत से अधिक सीरो पॉजिटिविटी की व्यापकता है। चार जिलों - दक्षिण, मध्य, पूर्वोत्तर और पूर्व में क्रमशः 99 प्रतिशत, 99.5 प्रतिशत, 99.7 प्रतिशत और 99.8 प्रतिशत की सीरो पॉजिटिविटी दर दर्ज की गई है।

महिलाओं (90.1 प्रतिशत) में पुरुषों (88.2 प्रतिशत) की तुलना में अधिक सीरो पॉजिटिविटी दर पायी गयी है। 18 वर्ष से कम आयु के लोगों में सीरो पॉजिटिविटी दर 88 प्रतिशत है।

जिन लोगों का कोविड-19 संक्रमण का इतिहास रहा है, उनमें से 95 प्रतिशत लोगों ने 82 प्रतिशत असंक्रमित लोगों की तुलना में एंटीबॉडी विकसित कर ली हैं।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में 16 जनवरी से टीकाकरण की कवायद शुरू होने के बाद से अब तक 2.08 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन खुराक दी जा चुकी हैं। 76 लाख से ज्यादा लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह