लाइव न्यूज़ :

दीवाली पर गुजरात में आग से जलने के 25 मामले

By भाषा | Updated: November 15, 2020 18:29 IST

Open in App

अहमदाबाद, 15 नवंबर इमरजेंसी मैनेजमेंट एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (ईएमआरआई) ने रविवार को कहा कि दीवाली की रात गुजरात के विभिन्न जिलों में आग से जलने के कुल 25 मामले सामने आए ।

दीपावली पर्व का लक्ष्मी पूजन शनिवार को मनाया गया। कई लोग इस मौके पर पटाखे फोड़कर जश्न मनाते हैं।

अहमदाबाद स्थित ईएमआरआई ने एक बयान में कहा कि आम दिनों में आग से जलने के पांच मामले सामने आते हैं, जो दीवाली की रात बढ़कर 25 हो गए।

यह संस्थान प्रदेश भर में 108 निशुल्क एंबुलेंस सेवा संचालित करता है।

अहमदाबाद में पांच मामलों के अलावा सूरत में तीन, भरुच, राजकोट और नर्मदा में दो-दो मामले दर्ज किए गए।

अहमदाबाद शहर के अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि इस साल दीवाली पर आग लगने के मामले पिछले साल की तुलना में कम थे।

ईएमआरआई ने कहा कि राज्य भर में सांस लेने की समस्याओं से संबंधित मामलों में भी दीवाली की रात वृद्धि देखी गई। सामान्य दिनों की तुलना में इन मामलों में 55 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।

दीवाली की रात राज्य में आग लगने के कई मामले सामने आए, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अधिकारियों ने कहा कि पटाखे फोड़ने के कारण राजकोट में एक घर में आग लग गई। हालांकि आग पर नियंत्रण कर लिया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है ।

अहमदाबाद और भरूच में भी आग लगने के मामले सामने आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र