कर्नाटक में दो विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव में 25 उम्मीदवार मैदान में

By भाषा | Updated: October 11, 2021 21:54 IST2021-10-11T21:54:19+5:302021-10-11T21:54:19+5:30

25 candidates in fray for by-elections for two assembly seats in Karnataka | कर्नाटक में दो विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव में 25 उम्मीदवार मैदान में

कर्नाटक में दो विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव में 25 उम्मीदवार मैदान में

बेंगलुरु, 11 अक्टूबर कर्नाटक में सिंडगी और हनागल विधानसभा क्षेत्रों में 30 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए 25 उम्मीदवार मैदान में हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार, 37 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था जिनमें से 25 को वैध पाया गया जबकि 12 नामांकन खारिज कर दिये गए। खारिज किये गए नामांकन उन 12 व्यक्तियों के थे जो हनागल से चुनाव लड़ना चाहते थे।

सिंडगी से अशोक मल्लप्पा मनागुली कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके पिता एम सी मनागुली जद (एस) विधायक थे, जिनकी मृत्यु के कारण यह उपचुनाव कराना पड़ रहा है।

कुछ महीने पहले, अशोक मनागुली पार्टी द्वारा टिकट का आश्वासन दिए जाने के बाद कांग्रेस में शामिल हो गए थे। जद (एस) ने अंगदी नाजिया को मैदान में उतारा है जबकि भूषणुर रमेश भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। कुल आठ लोग चुनाव लड़ रहे हैं।

हनागल में 17 लोग चुनाव मैदान में हैं। हालांकि, मुख्य मुकाबला भाजपा के शिवराज सज्जनर और कांग्रेस के श्रीनिवास माने और जद (एस) के नियाज शेख के बीच है।

भाजपा विधायक सी एम उदासी के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराना पड़ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 25 candidates in fray for by-elections for two assembly seats in Karnataka

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे