लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के जामा मस्जिद क्षेत्र में तैनात BSF के 25 जवान कोरोना संक्रमित, बीएसएफ के कुल संक्रमित जवानों की संख्या हुई 42

By अनुराग आनंद | Updated: May 3, 2020 18:24 IST

रविवार (03 मई) को सीआरपीएफ (केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल) में भी एक जवान कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद दिल्ली स्थित मुख्यालय को सील कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देBSF में अब तक कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 42 है।शनिवार को सीआरपीएफ की एक कंपनी के 80 जवानों को भी पृथक-वास में भेजा गया है।

नई दिल्ली: जामा मस्जिद क्षेत्र में दिल्ली पुलिस के साथ तैनात बीएसएफ कंपनी की 126 बटालियन के 25 से अधिक बीएसएफ जवान आज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस तरह BSF में अब तक कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 42 है जिसमें 126 बटालियन कंपनी के 31 मामले भी शामिल हैं।

बता दें कि रविवार (03 मई) को सीआरपीएफ (केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल) के एक जवान कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद दिल्ली स्थित मुख्यालय को सील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि CRPF के मुख्यालय में एक ड्राइवर को कोराना हुआ है, जिसके बाद सील किया गया है।

इससे पहले शनिवार को सीआरपीएफ की एक कंपनी के 80 जवानों को पृथक-वास में भेजा गया है क्योंकि इस कंपनी के एक जवान के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि नया मामला राष्ट्रीय राजधानी के नरेला में तैनात 246वीं बटालियन का है। 

उन्होंने बताया था कि बटालियन को पिछले कुछ सप्ताह से दिल्ली पुलिस के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया गया है। दिल्ली में 246वीं बटालियन के कांस्टेबल रैंक के एक जवान के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। पूरी कंपनी, करीब 80 कर्मियों को पृथक-वास में भेजा गया है। 

सीआरपीएफ की दिल्ली में ही तैनात 31वीं बटालियन के कम से कम 135 जवान पहले ही कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। बल के एक उप-निरीक्षक रैंक के 55 वर्षीय एक अधिकारी की मौत भी हुई है।

आपको बता दें, कि दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 384 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,122 हो गई। सरकार की तरफ से यह जानकारी दी गई। दिल्ली सरकार ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के कारण तीन और लोगों के मरने की खबर है। इसके साथ ही इस बीमारी की वजह से यहां अब तक 64 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले 13 अप्रैल को दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा संक्रमण के 356 मामले सामने आए थे। शुक्रवार को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,738 थी। 

टॅग्स :सीमा सुरक्षा बलकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियादिल्लीसीआरपीएफदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया