लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में 24 घंटों के रिकार्ड समय में 25 बिस्तरों का अस्पताल तैयार

By भाषा | Updated: May 9, 2021 17:41 IST

Open in App

जयपुर, नौ मई राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के बढते मामलों के बीच 100 से अधिक लोगों के एक दल ने बाड़मेर जिले के सांभरा में महज 24 घंटों के भीतर आठ बंकरों में 25 बिस्तरों वाला अस्पताल बनाकर तैयार किया है।

यह बंक अस्पताल भामाशाहों (सामाजिक कार्यकर्ताओं) के सहयोग से तैयार की गई है। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने शनिवार को इसका उद्घाटन मजदूर के हाथों करवाया। मजदूरों ने इसे एक टास्क मानते हुए चौबीस घंटे काम करके रिकार्ड समय में तैयार किया।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड को अस्पताल के निर्माण के लिए पचपदरा तहसील के ग्राम सांभरा में 15 एकड़ भूमि निशुल्क आवंटित की गयी थी, उसी पर यह अस्थायी अस्पताल स्थापित किया गया है। इसमें ऑक्सीजन युक्त बिस्तर, स्ट्रेचर, कर्मचारियों और मरीजों के परिवार के सदस्यों के लिये प्रतीक्षालय और बगीचा हैं।

राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एचपीसीएल को भूमि आवंटित की थी। अस्पताल का निर्माण पूर्णतया सीएसआर फंडिग से किया गया है और अब इसे एचपीसीएल और सरकार के द्वारा संचालित किया जायेगा।

जल्द से जल्द अस्पताल बनाने के राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए जाने माने लॉजिस्टिक फर्म के व्यवसायी ललित कीरी ने इस अवधारणा को साकार किया।

कीरी ने बताया, ‘‘मैं और मेरा भाई पवन इस काम को 24 घंटों में पूरा करने को लेकर थोड़े आशंकित थे। हमने इस चुनौती को स्वीकार किया और हमारी 100 से अधिक विशेषज्ञों की टीम ने इस काम को पूरा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू