लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 249 नए मामले

By भाषा | Updated: October 18, 2021 13:08 IST

Open in App

आइजोल, 18 अक्टूबर मिजोरम में सोमवार को कोविड-19 के 249 नए मामले सामने आए हैं, जो कि पिछले दो महीनों में सबसे कम है। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,12,84 हो गई। वहीं तीन और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 386 हो गई।

रविवार को राज्य में 948 मामले और इससे एक दिन पहले 932 मामले सामने आए थे। अधिकारी के अनुसार, सामान्य तौर पर सोमवार को कम मामले सामने आते हैं क्योंकि रविवार को जोरम मेडिकल कॉलेज (जेडएमसी) की आरटी-पीसीआर प्रयोगशाला समेत अन्य जांच केंद्र बंद रहते हैं।

हालांकि, मिजोरम में पिछले चार दिनों से संक्रमण के मामले 1,000 से नीचे आ रहे हैं, जो कि प्रशासन और लोगों के लिए कुछ राहत की बात है। राज्य में अब तक 1,00,829 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। नए संक्रमित मरीजों में 58 बच्चे हैं।

राज्य के एकीकृत बीमारी निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के अनुसार, अब तक 12.22 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच हो चुकी है। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर लालजवामी ने बताया कि 16 अक्टूबर तक टीके की 11.8 लाख खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए