लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 249 मरीजों की मौत, 33574 नए मामले आये सामने

By भाषा | Updated: April 26, 2021 22:37 IST

Open in App

लखनऊ, 26 अप्रैल उत्तर प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 के 249 मरीजों की मौत हो गई तथा 33574 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोविड-19 संक्रमित 249 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 11414 हो गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा 28 मौतें कानपुर नगर में हुई हैं। इसके अलावा लखनऊ में 21, वाराणसी में 19, गौतम बुद्ध नगर में 15, प्रयागराज और बांदा में 11-11 मरीजों की जान चली गयी।

रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 33574 नए मामले सामने आये। हालांकि इसी अवधि में 26719 मरीज ठीक भी हुए हैं।

सबसे ज्यादा 4566 नए मरीज राजधानी लखनऊ में मिले हैं। इसके अलावा कानपुर नगर में 2040, वाराणसी में 1838, गोरखपुर में 1539, मेरठ में 1290, प्रयागराज में 1113, झांसी में 1024, मुरादाबाद में 1020 नये मामले सामने आये।

रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में इस वक्त 304199 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 186346 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक तीन करोड़ 99 लाख 57 हजार 293 नमूने जांचे जा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया