लाइव न्यूज़ :

दोपहर दो बजे तक के मुख्य समाचार: देश में कोरोना के एक दिन में सर्वाधिक 24850 नए मामले, 613 लोगों की मौत, पढ़ें अन्य खबर

By भाषा | Updated: July 5, 2020 15:05 IST

देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 24,850 नए मामले सामने आने के साथ ही कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 6,73,165 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने 10,000 बिस्तर वाले सरदार पटेल कोविड देखभाल केंद्र का रविवार को उद्घाटन किया।लद्दाख में चीन के साथ जारी सैन्य गतिरोध के बीच आईटीबीपी के महानिदेशक एस एस देसवाल ने रविवार को कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों का मनोबल ‘‘बहुत ऊंचा’’ है।जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को कम तीव्रता का आईईडी विस्फोट हुआ जिसमें CRPF का एक जवान घायल हुआ।

नयी दिल्लीभाषा की विभिन्न फाइलों से रविवार की दोपहर दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

वायरस लीड मामले भारत में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 24,850 नए मामले, 613 लोगों की मौत नयी दिल्ली: देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 24,850 नए मामले सामने आने के साथ ही कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 6,73,165 हो गई है। पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 613 और लोगों की मौत के साथ रविवार को मृतक संख्या 19,268 हो गई।

दिल्ली वायरस उपराज्यपाल दिल्ली के उपराज्यपाल ने दुनिया के सबसे बड़े कोविड केंद्र का उद्घाटन किया नयी दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने 10,000 बिस्तर वाले सरदार पटेल कोविड देखभाल केंद्र का रविवार को उद्घाटन किया जो दुनिया में अपनी तरह का ‘‘सबसे बड़ा’’ केंद्र है।

चीन भारत आईटीबीपी महानिदेशक सशस्त्र बलों का मनोबल बहुत ऊंचा है: आईटीबीपी महानिदेशक नयी दिल्ली: लद्दाख में चीन के साथ जारी सैन्य गतिरोध के बीच आईटीबीपी के महानिदेशक एस एस देसवाल ने रविवार को कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों का मनोबल ‘‘बहुत ऊंचा’’ है और बल अतीत की तरह देश के लिए अपने जीवन का बलिदान देने को तैयार है।

कश्मीर लीड विस्फोट पुलवामा में आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ का जवान घायल श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को कम तीव्रता का आईईडी विस्फोट हुआ जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया।

अमेरिका ट्रम्प भारत भारत से प्यार करता है अमेरिका : ट्रम्प वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने देश के 244वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि अमेरिका भारत से प्यार करता है।

डब्ल्यूएचओ एचसीक्यू जांच कोरोना वायरस: हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन का परीक्षण बंद कर रहा है डब्ल्यूएचओ बर्लिन: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि वह अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के उपचार में मलेरिया रोधी दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के प्रभावी होने या नहीं होने के संबंध में चल रहे परीक्षण को बंद कर रहा है।

एमएफ इक्विटी निवेश पहली छमाही में शेयरों में म्यूचुअल फंड कंपनियों का निवेश चार गुना बढ़कर 39,500 करोड़ रुपये नयी दिल्ली: म्यूचुअल फंड कंपनियों ने चालू साल 2020 की पहली छमाही में शेयर बाजारों में शुद्ध रूप से करीब 39,500 करोड़ रुपये का निवेश किया। यह एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले करीब चार गुना अधिक है। शेयर बाजारों में व्यापक रूप से उतार-चढ़ाव और ‘करेक्शन’ की वजह से यह निवेशकों के लिए निवेश का एक अच्छा अवसर है।

सीमा बुनियादी ढांचा गडकरी सीमावर्ती इलाकों में बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर चल रहा है काम: गडकरी नयी दिल्ली: सरकार ने बताया है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में यातायात के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिये जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश सहित बड़ी संख्या में राजमार्ग परियोजनाओं पर काम चल रहा है। ये काम बीआरओ और एनएचआईडीसीएल दोनों के द्वारा किये जा रहे हैं।

गोल्फ अटवाल अटवाल 66 के स्कोर से शीर्ष 20 में डेट्रोएट (मिशिगन): भारतीय गोल्फर अर्जुन अटवाल तीसरे दौर में छह अंडर 66 के शानदार प्रदर्शन के साथ यहां रॉकेट मोर्गेज क्लासिक गोल्फ टूर्नामेंट में शीर्ष 20 में जगह बनाने में सफल रहे। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी