लाइव न्यूज़ :

ठाणे में कोविड-19 के 247 नए मामले, छह मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: October 29, 2021 10:38 IST

Open in App

ठाणे, 29 अक्टूबर महाराष्ट्र के ठाणे में 247 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के कुल मामलों की संख्या यहां बढ़ कर 5,65,366 हो गयी है।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि जिले में छह लोगों के संक्रमण से जान गंवाने के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 11,516 हो गयी है। संक्रमण और मौत के ये मामले बृहस्पतिवार को सामने आए। ठाणे में कोविड-19 मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमण के मामले 1,37,950 पर पहुंच गए है जबकि मृतकों की संख्या 3,282 है।

इस बीच, ठाणे के मुंब्रा और कौसा इलाकों में बृहस्पतिवार को 10,000 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गयी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और महाराष्ट्र के मंत्री जितेंद्र अव्हाद ने तीन दिवसीय टीकाकरण शिविर आयोजित किया है। उनकी पार्टी ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि यह ‘टीकाकरण उत्सव’ शनिवार तक जारी रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो