लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 24,638 नए मामले मामले आए, 249 रोगियों की मौत

By भाषा | Updated: April 21, 2021 23:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 24,638 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 9,30,179 हो गई। इसके अलावा 249 रोगियों की मौत होने के बाद मृतकों की तादाद 12,887 हो गई है। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

राजधानी में संक्रमण की दर 31.28 प्रतिशत है, जिसका अर्थ है कि हर तीसरे नमूने में संक्रमण की पुष्टि हुई है। साथ ही महानगर ऑक्सीजन और बिस्तरों की किल्लत से भी जूझ रहा है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली के अस्पतालों में रात 11 बजे तक कोविड रोगियों के लिये केवल 18 बिस्तर बचे हैं।

बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले दिन 78,768 जांचें की गईं। इनमें से 45,088 आरटी-पीसीआर जांच की गई हैं।

बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में अब तक 8.31 लाख से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 85,364 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे