लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,463 मामले सामने आए

By भाषा | Updated: December 9, 2020 19:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,463 नए मामले सामने आए और संक्रमण की दर 3.42 प्रतिशत रही। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि संक्रमण की दर गत बृहस्पतिवार को 4.96 प्रतिशत, शुक्रवार को 4.78 प्रतिशत, शनिवार को 4.2 प्रतिशत, रविवार को 3.68 प्रतिशत तथा सोमवार को 3.15 प्रतिशत थी। हालांकि मंगलवार को यह दर बढ़कर 4.23 प्रतिशत हो गई थी।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा बुलेटिन में कहा गया है कि मंगलवार को 32,976 आरटी-पीसीआर समेत 72,079 जांच की गईं।

बुलेटिन में कहा गया है कि 50 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 9,813 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या मंगलवार को 22,310 थी, जो बुधवार को घटकर 20,546 रह गई।

बुलेटिन के अनुसार संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 5,99,575 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन