लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस के 246 नए मामले, आठ संक्रमितों की मौत

By भाषा | Updated: January 17, 2021 15:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जनवरी दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के 246 नए मामले सामने आए। नए मरीजों की यह संख्या करीब आठ महीनों में सबसे कम हैं।वहीं, आठ और संक्रमितों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि यहां संक्रमण की दर भी गिरकर 0.36 फीसदी रही गई है।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के कुल 6,32,429 मामले हो गए हैं तथा संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 10,746 पर पहुंच गई है।

नए साल के पहले महीने में यह 14वीं बार है जब संक्रमण के नए मामलों की संख्या 500 से कम रही है तथा दस जनवरी के बाद से लगातार आठवीं बार है जब नए मामले 400 से कम सामने आए।

संक्रमण की जांच के लिए 40,102 नमूनों की आरटी-पीसीआर जांच और 27,361 नमूनों की रैपिड एंटीजन जांच समेत कुल 67,463 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई थी जिनमें से 246 में संक्रमण की पुष्टि हुई।

विभाग की ओर से बताया गया कि उपचाराधीन मामलों की संख्या भी 2,544 रह गई जो एक दिन पहले 2,691 थी।

इसमें बताया गया कि अब तक 6,18,754 मरीज संक्रमणमुक्त हो गए या राज्य से चले गए।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने रविवार को कहा, ‘‘बीते कुछ दिन से संक्रमण की दर 0.5 फीसदी से कम बनी हुई है। हम कह सकते हैं कि संक्रमण की तीसरी लहर अब कम हो रही है तथा मामले कम घट रहे हैं। फिर भी मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे एहतियात बरतें और मास्क लगाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए