लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के तीन जिलों में पंचायत समिति सदस्यों के लिए दोपहर तक 24.58 फीसदी मतदान

By भाषा | Updated: December 18, 2021 13:07 IST

Open in App

जयपुर, 18 दिसंबर राजस्थान के तीन जिलों (बारां, श्रीगंगानगर और करौली) में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में तीसरे चरण के लिए शनिवार को मतदान हो रहा है जहां दोपहर 12 बजे तक 24.58 प्रतिशत मतदान हुआ।

चुनाव आयोग के प्रवक्‍ता ने कहा, “ राज्‍य के तीन जिलों में हो रहे जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के तीसरे चरण के मतदान में 12 बजे तक 24.58 प्रतिशत मतदान हुआ।”

चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि मतदान सुबह 7.30 बजे शुरू हुआ और शाम 5.30 बजे तक चलेगा।

इस तीसरे चरण और अंतिम चरण में तीन जिलों में कुल 8 लाख 72,597 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। तीसरे चरण में सात पंचायत समितियों के 141 वार्ड और उनसे संबंधित जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनाव होंगे। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति सदस्यों के लिए 503 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है, जबकि तीन उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं। तीसरे चरण के मतदान के लिए 1,183 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

मतदान के पहले चरण में 64.35 फीसदी और दूसरे चरण में 68.57 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

गौरतलब है कि तीनों चरणों की मतगणना 21 दिसंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर होगी। प्रधान और प्रमुख का चुनाव 23 दिसंबर और उप-प्रधान और उप-प्रमुख का चुनाव 24 दिसंबर को होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल