लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 245 नए मामले, तीन और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: January 1, 2021 15:36 IST

Open in App

भुवनेश्वर, एक जनवरी ओडिशा में कोविड-19 के 245 नए मामले सामने आने से शुक्रवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,29,866 हो गयी। वहीं, संक्रमण से तीन और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,876 हो गयी है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पृथक-वास केंद्रों से 139 नए मामले सामने आए हैं जबकि संपर्क में आए लोगों की पहचान के दौरान 106 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

उन्होंने बताया कि संबलपुर में सबसे अधिक 35 मामले आए हैं, इसके बाद सुंदरगढ़ में 34 मामले और अंगलु में 32 मामले आए हैं।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमण से जान गंवाने वाले लोग खुर्दा, कटक और नबरंगपुर जिलों से हैं।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से मरने वाले 53 लोग पहले से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में वर्तमान में 2,505 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि अब तक 3,25,432 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि ओडिशा में अब तक 69.76 लाख से अधिक नमूनों की जांच हुई है और बृहस्पतिवार को 29,143 नमूनों की जांच हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो