लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में कोविड-19 के 245 नए मामले, तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 5, 2021 12:47 IST

Open in App

लेह, पांच मई लद्दाख में कोविड-19 के 245 नए मामले आये हैं जो लगातार दूसरी बार एक दिन में सर्वाधिक मामला है। नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,560 हो गयी है जबकि संक्रमण से तीन और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 151 हो गयी है। अधिकारियों ने बुधवार को इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि नए मामलों में 199 लेह से हैं और 46 करगिल से हैं।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या बढ़कर 1,374 हो गयी है जिसमें लेह जिला में 1,197 और करगिल जिला में 177 मरीजों का इलाज चल रहा है।

लद्दाख में इस साल लगातार दूसरी बार एक दिन में सर्वाधिक मामला है। 18 अप्रैल को लद्दाख में 362 नए मामले दर्ज किये गये थे जो एक दिन में सर्वाधिक मामला था।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के कुल 14,560 मामले हैं जिसमें लेह से 12,070 और करगिल से 2,490 मामले हैं।

पिछले 24 घंटे में मृतक संख्या बढ़कर 151 हो गयी है। लेह में संक्रमण से 107 लोगों की मौत हुई है और करगिल जिला में 44 लोगों ने दम तोड़ा है।

अधिकारियों ने बताया कि लेह में 137 और करगिल में 14 मरीजों के ठीक होने के साथ कुल 151 मरीजों को संक्रमण से उबरने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली है जिससे स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 13,035 हो गयी है, जो कुल मामलों का 90 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता