लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में 245 और पक्षियों की मौत, बर्ड फ्लू से 17 जिले प्रभावित

By भाषा | Updated: January 18, 2021 22:37 IST

Open in App

जयपुर, 18 जनवरी राजस्थान में सोमवार को 245 और पक्षियों की मौत हो जाने से राज्य में अब तक कुल 5540 मृत मिले हैं। राज्य के 33 जिलों में से 17 जिले ‘बर्ड फ्लू’ संक्रमण से प्रभावित हैं।

पशुपालन विभाग के अनुसार 27 जिलों में पक्षियों के 267 नमूनों में से 67 नमूनों की जांच में संक्रमण पाया गया है।

पशुपालन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को 175 कौवे, 13 कबूतर, तीन मोर और 54 अन्य पक्षी मृत पाए गए।

राज्य में 25 दिसम्बर से अब तक 5,540 पक्षियों की मौत हो चुकी है। इनमें 3915 कौवे, 293 मोर, 432 कबूतर, और 900 अन्य पक्षी शामिल है।

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसी भी जिले से ‘बर्ड फ्लू’ के कारण प्रवासी पक्षी की मौत नहीं हुई है। वहीं राज्य के पौल्ट्री फार्म बर्ड फ्लू संक्रमण से अब तक सुरक्षित है। पिछले कुछ दिनों में विभाग ने अलवर, भरतपुर, चूरू, श्रीगंगानगर, जोधपुर, बाडमेर, जालौर से पक्षियों के नमूनों को जांच लिये भेजा था और उनकी जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। नागौर और बीकानेर जिलों की रिपोर्ट अब तक प्राप्त नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग