लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 244 नये मामले सामने आये, एक और मरीज की मौत

By भाषा | Updated: January 11, 2021 16:32 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 11 जनवरी ओडिशा में सोमवार को कोविड-19 के 244 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,32,106 हो गई। वहीं, एक और व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो जाने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 1,892 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी।

कोविड-19 के 244 नये मामले राज्य के 30 में से 24 जिलों में सामने आये। इनमें से 142 मामले विभिन्न पृथकवास केंद्रों से जबकि 102 मामले संक्रमितों के सम्पर्क में आये स्थानीय लोगों के हैं।

संबलपुर जिले में सबसे अधिक 37 नये मामले सामने आये। इसके बाद बाड़गढ़ में 23 और सुंदरगढ़ में 22 नये मामले सामने आये।

इस बीच झारसुगुडा जिला प्रशासन ने इस औद्योगिक नगर स्थित बरुंदवन कालोनी के एक हिस्से को एक निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया। यहां एक प्रशिक्षण कालेज की 11 लड़कियां कोविड-19 से संक्रमित पायी गईं।

एक अधिकारी ने बताया कि एक और व्यक्ति की मौत होने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 1,892 हो गई।

ओडिशा में वर्तमान में 2,118 उपचराधीन मामले हैं जबकि 3,28,043 मरीज संक्रमण से ठीक हो गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता