लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोविड-19 के 244 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: February 7, 2021 21:24 IST

Open in App

अहमदाबाद, सात फरवरी गुजरात में रविवार को कोविड-19 के 244 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,63,444 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमण की वजह से एक और व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 4,395 हो गई।

विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से 355 मरीजों को छुट्टी मिली है और स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,56,670 हो गई। स्वस्थ होने की दर 97.43 फीसदी है। गुजरात में अभी 2,379 मरीजों का उपचार चल रहा है।

वडोदरा में सबसे ज्यादा 75 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में संक्रमण की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में 555 बूथों पर 13,625 लोगों को टीके लगाए गए हैं और लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 5,55,179 हो गई।

वहीं केंद्रशासित प्रदेश दमन, दीव और दादरा और नगर हवेली में रविवार को सिर्फ एक मरीज का इलाज चल रहा था। यहां अब तक 3,370 मामले सामने आए हैं और 3,367 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं दो मरीजों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस