लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 242, तेलंगाना में 137 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: November 19, 2021 21:24 IST

Open in App

बेंगलुरु/हैदराबाद, 19 नवंबर कर्नाटक में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 242 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 29,93,139 हो गई। इसके अलावा चार रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 38,169 तक पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि 329 लोगों संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 29,47,683 हो गई। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 7,258 है। राज्य में कुल 89,715 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई। अबतक कुल 5.25 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है।

वहीं, तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 137 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 6,74,318 हो गई। इसके अलावा एक और रोगी की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 979 तक पहुंच गई है।

राज्य सरकार के एक बुलेटिन के अनुसार 173 और लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 6,66,682 हो गई। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 3,657 है। राज्य में कुल 31,054 नमूनों की जांच की गई। अब तक कुल 2,82,25,241 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos