लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोविड-19 के 2410 नए मामले, एक दिन में सर्वाधिक बढ़ोतरी

By भाषा | Updated: April 1, 2021 22:39 IST

Open in App

अहमदाबाद, एक अप्रैल गुजरात में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 2410 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 3,10,108 हो गई है। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी।

पिछले 24 घंटे में वायरस से नौ और लोगों की मौत होने से राज्य में मृतकों की कुल संख्या 4528 हो गई है।

विभाग ने कहा कि इस दौरान 2015 रोगी ठीक हुए जिससे राज्य में वायरस से उबरने वाले लोगों की संख्या 2,92,584 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि चार रोगियों की मौत सूरत में, तीन की अहमदाबाद में और एक-एक रोगी की मौत वडोदरा और भावनगर में हुई है।

अहमदाबाद में बृहस्पतिवार को सबसे अधिक 626 नए मामले सामने आए।

सूरत में 615 नए मामले, वडोदरा में 363 और राजकोट में 223 नए मामले सामने आए।

इसी के साथ राज्य में उपाचाराधीन मरीजों की संख्या 12,996 है जिनमें से 155 रोगियों की हालत गंभीर है।

राज्य में बीमारी से ठीक होने की दर 94.35 प्रतिशत है।

गुजरात में अभी तक 60,65,682 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया है जिनमें से 6,97,280 को टीके की दूसरी खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू