लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के केरल में 2,407 और सिक्किम में चार नए मामले

By भाषा | Updated: December 25, 2021 20:36 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम/गंगटोक, 25 दिसंबर केरल में शनिवार को कोविड-19 के 2,407 और सिक्किम में चार नए मामले सामने आए। राज्यों की ओर से जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

केरल में शनिवार को 2,407 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 52.21 लाख हो गई। वहीं, इस अवधि में 3,377 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 51,61,800 हो गई।

राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 115 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 46,318 हो गई। कुल 115 लोगों में से 11 मरीजों की मौत पिछले कुछ दिनों में हुई है।

संक्रमण के सबसे ज्यादा 505 मामले तिरुवनंतपुरम, एर्णाकुलम से 424 और कोझिकोड से 227 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि 24,501 मरीजों का उपचार चल रहा है।

सिक्किम-19 में शनिवार को चार नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 32,477 हो गई। राज्य में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 409 बनी हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमण के नए मामलों में से दो पूर्वी सिक्किम और एक-एक मामले पश्चिमी सिक्किम और दक्षिणी सिक्किम से सामने आए हैं। सिक्किम में फिलहाल 70 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 31,657 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं तथा 341 अन्य राज्यों में जा चुके हैं।

विभाग के मुताबिक, सिक्किम में दैनिक संक्रमण दर 2.7 फीसदी जबकि स्वस्थ होने की दर 98.5 फीसदी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित