लाइव न्यूज़ :

सिक्किम में कोविड-19 के 240 नए मामले आए; कुल मामले 25,856 हुए

By भाषा | Updated: July 28, 2021 18:20 IST

Open in App

गंगटोक, 28 जुलाई सिक्किम में बुधवार को 240 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिससे राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 25,856 हो गए। स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

पश्चिम सिक्किम जिले में सबसे अधिक 111 नए मामले आए, इसके बाद पूर्वी सिक्किम में 62, दक्षिण सिक्किम में 52 और उत्तरी सिक्किम में 15 मामले आए।

राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 333 पर अपरिवर्तित रही क्योंकि किसी कोविड मरीज से पिछले 24 घंटे में मौत नहीं हुई।

बुलेटिन में कहा गया कि हिमालयी राज्य में अब 3,117 उपचाराधीन मरीज हैं, जबकि 22,139 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं और 267 मरीज अब तक दूसरे राज्यों में चले गए हैं।

राज्य में कोरोना वायरस रोगियों के ठीक होने की दर 86.5 प्रतिशत है।

सिक्किम में अब तक कोविड-19 के लिए 1.95 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई है, जिसमें पिछले 24 घंटों में हुई 2,495 जांच शामिल हैं। संक्रमण दर घटकर 9.6 प्रतिशत रह गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह