लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोविड-19 के 240 नये मामले, तीन और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: January 1, 2021 15:54 IST

Open in App

रांची, एक जनवरी झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से तीन और व्यक्तियों की मौत हो गयी जिसके चलते राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1030 हो गयी है।

वहीं, इस अवधि में संक्रमण के 240 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में अबतक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 1,15,113 तक पहुंच गयी है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया गया कि झारखंड में अबतक संक्रमित हुए 1,15,113 मरीजों में से 1,12,424 ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं।

रिर्पोट के मुताबिक इस समय राज्य में 1,659 मरीज उपचाराधीन हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि गत 24 घंटे में रांची, पूर्वी सिंहभूम और धनबाद में एक-एक मरीज की मौत संक्रमण की वजह से हुयी है।

रिपोर्ट के मुताबिक गत 24 घंटों में कुल 15,639 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 240 संक्रमित पाये गये। इन संक्रमितों में रांची के 110, पूर्वी सिंहभूम के 31 और धनबाद के 26 मरीज शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे