लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ में कोरोना वायरस संक्रमण के 240 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: February 27, 2021 23:01 IST

Open in App

रायपुर, 27 फरवरी छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 240 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसके बाद राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 3,12,419 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में शनिवार को 13 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गयी और वहीं 161 लोगों ने अपने घर में पृथक-वास को पूरा किया । राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित पांच मरीजों की मौत हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को संक्रमण के 240 मामले सामने आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 68, दुर्ग से 52, राजनांदगांव से चार, बेमेतरा से एक, धमतरी से एक, बलौदाबाजार से 16, महासमुंद से तीन, गरियाबंद से चार, बिलासपुर से 34, रायगढ़ से 10, कोरबा से चार, जांजगीर—चांपा से पांच, सरगुजा से सात, कोरिया से पांच, सूरजपुर से छह, जशपुर से पांच, बस्तर से चार, कोंडागांव से दो, दंतेवाड़ा से पांच और कांकेर से चार मरीज शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,12,419 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि इनमें से 3,05,819 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि 2767 मरीज प्रदेश में उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 3833 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 55518 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 807 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos