लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 के 2.40 लाख नए मामले आए; 3,741 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: May 23, 2021 10:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 मई भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 2.4 लाख नए मामले आए हैं। इसी के साथ संक्रमण के रोज आने वाले मामले लगातार सातवें दिन तीन लाख से नीचे रहे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,65,30,132 हो गई है।

मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, 3,741 और लोगों के संक्रमण से जान गंवाने के बाद इस संक्रामक रोग से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,99,266 हो गई है।

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 28,05,399 रह गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 10.57 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 88.30 प्रतिशत हो गई है।

आंकड़ों के मुताबिक, इस महामारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,34,25,467 हो गई है जबकि संक्रमण से मृत्यु दर 1.13 प्रतिशत है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के आंकड़े के पार चले गए थे। वहीं, 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार और इस साल चार मई को दो करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 22 मई तक कुल 32,86,07,937 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। इनमें से 21,23,782 नमूनों की जांच शनिवार को की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल