लाइव न्यूज़ :

राजौरी जिले में 24 वर्षीय युवक की हत्या, राजमार्ग पर लोगों ने किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: August 11, 2021 13:30 IST

Open in App

श्रीनगर, 11 अगस्त जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में बुधवार तड़के 24 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके घर में हत्या कर दी गई, जिसके विरोध में स्थानीय लोगों ने जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि कुछ अज्ञात हमलावरों ने अंकुश शर्मा (24) पर उसी के घर में धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि हमलावरों की तलाश जारी है, जो शर्मा पर हमला करने के बाद वहां से फरार हो गए थे। हमला करने के पीछे के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

अधिकारियों के मुताबिक, घटना से नाराज युवक के रिश्तेदारों ने जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया और दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की। वरिष्ठ पुलिस और नगर निकाय अधिकारी मौके मौजूद हैं और प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने त्वरित जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन भी दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं