दिल्ली में 24 वर्षीय महिला पुलिस कांस्टेबल ने आत्महत्या की
By भाषा | Updated: August 5, 2021 01:08 IST2021-08-05T01:08:17+5:302021-08-05T01:08:17+5:30

दिल्ली में 24 वर्षीय महिला पुलिस कांस्टेबल ने आत्महत्या की
नयी दिल्ली, चार अगस्त दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के पालम क्षेत्र में किराये पर रहने वाली 24 वर्षीय एक महिला पुलिस कांस्टेबल ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान संगीता के रूप में की गई है जो 2018 में पुलिस बल में शामिल हुई थी और यहां दिल्ली पुलिस मुख्यालय में कांस्टेबल के पद पर तैनात थी।
पुलिस ने कहा कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।