लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के प्रशिक्षण से पराक्रम अभियान में 24 हजार कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया :तिवारी

By भाषा | Updated: September 8, 2021 23:11 IST

Open in App

लखनऊ, आठ सितंबर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश के हालात से न सिर्फ़ चिंतित है, बल्कि नफ़रत और बदहाली के दलदल से इस प्रदेश को बाहर निकालने के लिए एक वृहत कार्ययोजना के साथ मैदान में है।

तिवारी ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि इसी के तहत उत्तर प्रदेश के सभी 75 ज़िलों और 403 विधानसभाओं में पहले दौर का प्रशिक्षण से पराक्रम अभियान चलाया गया। इस अभियान के ज़रिये अब तक 24 हज़ार कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि किसी भी दल को गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए कि कांग्रेस पार्टी गठबंधन को आतुर है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल एसी हॉल में बैठकर गोष्ठी कर रहे हैं उनमें जमीन पर संघर्ष करने का माद्दा नहीं है जबकि कांग्रेस लगातार सड़कों पर उतरकर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की विफलताओं और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ़ लगातार संघर्ष करती रही है।

तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के निर्देश पर पूरे प्रदेश में संगठन को मज़बूत किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का न्याय पंचायत के स्तर तक ढांचा खड़ा हो गया है जिसे बूथ स्तर तक ले जाने की तैयारी है।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस का ‘प्रशिक्षण से पराक्रम महाभियान’ अभियान 24 अगस्त से शुरू हुआ था जो 7 सितंबर तक चला। उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रदेश के सभी 75 ज़िलों में कांग्रेस की ज़िला-शहर कमेटियों से लेकर ब्लॉक, न्याय पंचायत कमेटियों तक के पदाधिकारी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि इसके अलावा विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी प्रशिक्षण दिया गया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए तमाम चुनावी पंडित कांग्रेस को कमज़ोर आँक रहे हैं, लेकिन या तो वे किसी एजेंडे के तहत जानबूझकर ऐसा कर रहे हैं या फिर उन्हें कांग्रेस की व्यापक ज़मीनी तैयारियों की जानकारी नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग