नोएडा में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 24 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 8, 2021 14:40 IST2021-05-08T14:40:13+5:302021-05-08T14:40:13+5:30

24 people arrested for violating lockdown in Noida | नोएडा में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 24 लोग गिरफ्तार

नोएडा में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 24 लोग गिरफ्तार

नोएडा, आठ मई थाना फेस -3 की पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 24 लोगों को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। इन सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि जिला प्रशासन ने जरूरी सामान खरीदने के लिए सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक का समय तय किया है। निर्धारित समय के बाद बिना अनुमति के बाहर निकलने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, कोरोना संकट के वक्त भी आपराधिक घटनाएं रुक नहीं रही हैं। सेक्टर 24 पुलिस ने सेक्टर 54 के पास से दो नाबालिग चोरों को गिरफ्तार किया । इनके पास से चोरी की गई दो कीमती साइकिले बरामद हुई हैं।

थाना सेक्टर 24 के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 23 में रहने वाले एक व्यक्ति के घर के बाहर से दो कीमती साइकिल चोरी हो गई थी। घटना की जांच कर रही थाना पुलिस ने शनिवार को सेक्टर -54 पार्क के पास से दो नाबालिग चोरों को गिरफ्तार कर, उनके पास से चोरी की गई दोनों साइकिलें बरामद की।

एक अन्य मामले में, थाना फेस-3 पुलिस ने अपने किराएदार के साथ मारपीट करने वाले नत्थी यादव को गिरफ्तार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 24 people arrested for violating lockdown in Noida

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे