लाइव न्यूज़ :

नोएडा में कोरोना वायरस के 24 नए मामले

By भाषा | Updated: December 29, 2020 13:24 IST

Open in App

नोएडा, 29 दिसंबर जनपद गौतम बुद्ध नगर में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई वहीं संक्रमण के 24 नए मामले सामने आए हैं। जनपद में कोविड-19 की वजह से अब तक 90 लोगों की मौत हो चुकी है।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि मंगलवार को कोविड-19 की वजह से एक मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आज जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमित 24 मरीज मिले हैं। उन्होंने बताया कि 24 घंटे के अंदर 59 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिली जबकि यहां के विभिन्न अस्पतालों में 426 मरीजों का उपचार चल रहा है।

जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अब तक जनपद में 24,353 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं, जबकि संक्रमण के अब तक 24,869 मरीज मिले हैं। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 6,19,120 नमूने कोविड-19 जांच के लिए भेजे गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल