लाइव न्यूज़ :

नगालैंड में सामने आये कोविड-19 के 24 नए मामले , एक मरीज की मौत

By भाषा | Updated: September 29, 2021 20:26 IST

Open in App

कोहिमा, 29 सितंबर नगालैंड में बुधवार को 24 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के साथ महामारी के मामले बढ़कर 31,219 हो गए जबकि एक और मरीज की मौत से इस पूर्वोत्तर राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 665 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

दीमापुर जिले में सबसे अधिक 13 नए मामले सामने आए। उसके बाद पेरेन में चार एवं मोकोकचुंग में तीन मामले सामने आए। फेक में संक्रमण से एक मरीज की मृत्यु हुई।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब 365 उपचाराधीन मरीज हैं, जबकि 28,913 लोग अब तक इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। उनमें पिछले 24 घंटों में ठीक हुए 54 लोग शामिल हैं। अबतक 960 मरीज दूसरे राज्यों में चले गए हैं। मरीजों के ठीक होने की दर 93.52 प्रतिशत है।

नगालैंड में अब तक कोविड-19 के लिए 3.71 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई है और 6.86 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया है, जिनमें से 3.53 लाख का पूर्ण टीकाकरण किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए