लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 24 नये मामले

By भाषा | Updated: December 10, 2021 13:36 IST

Open in App

पुडुचेरी, 10 दिसंबर पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 24 नये मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,29,180 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु ने शुक्रवार को बताया कि नए 24 मामलों में से पुडुचेरी में सबसे अधिक 19, कराईकल में चार और माहे में एक नया मामला सामने आया। यानम में संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया। संक्रमण से मौत का भी कोई मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 1877 है।

उन्होंने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 243 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का उपचार चल रहा है, जिनमें से 50 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 193 लोग पृथक-वास में हैं। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 22 और लोगों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,27,060 हो गई। पुडुचेरी में संक्रमण दर 0.97 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की दर 98.36 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।

श्रीरामुलु ने बताया कि अभी तक कुल 12,95,594 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है, जिनमें से 7,91,008 लोगों को पहली खुराक और 5,04,586 लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह