लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 24 नए मामले

By भाषा | Updated: December 3, 2020 10:39 IST

Open in App

ईटानगर, तीन दिसंबर अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 24 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें सुरक्षा बल के चार जवान भी शामिल हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 16,320 हो गई।

राज्य निगरानी अधिकारी डॉक्टर एल जाम्पा ने कहा कि प्रतिदिन नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या अधिक है। इस अवधि में 32 लोग संक्रमण मुक्त हुए।

उन्होंने कहा कि कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में सबसे ज्यादा नौ नए मामले सामने आए हैं, इसके बाद ईस्ट सियांग में छह और चांगलांग में तीन नए मरीजों की जानकारी मिली।

जाम्पा ने कहा कि सेना के दो जवान, असम राइफल्स का एक जवान और सीआरपीएफ का एक कांस्टेबल भी नए मरीजों में शामिल है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में 778 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक 15,488 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 54 मरीजों की मौत हो चुकी है।

जाम्पा ने कहा कि राज्य में संक्रमण दर और मृत्यु दर क्रमश: 5.10 फीसदी और 0.33 फीसदी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos