लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोविड-19 के 24 नए मामले आए, 74 ठीक हुए; कोई नई मौत नहीं

By भाषा | Updated: July 19, 2021 22:36 IST

Open in App

अहमदाबाद, 19 जुलाई गुजरात में सोमवार को कोरोना वायरस के 24 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में अब तक हुए संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,24,517 हो गई, जबकि राज्य में कहीं भी कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि इसके अलावा, दिन में 74 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में ठीक हुए मरीजों की संख्या 8,13,998 हो गई।

विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पिछले 24 घंटों में राज्य में कहीं से भी कोविड-19 संबंधी कोई नई मौत की सूचना नहीं मिली है, जिससे राज्य में मृतक संख्या 10,076 पर अपरिवर्तित रही।

विभाग ने कहा कि गुजरात में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 443 है, जिनमें से छह मरीजों की हालत गंभीर है।

गुजरात में मरीजों के ठीक होने की दर अब 98.72 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि सोमवार को राज्यभर में 3,92,953 लोगों को कोविड​​​​-19-रोधी टीका लगाया गया, जिससे राज्य में अब तक दी गईं खुराक की कुल संख्या बढ़कर 2,97,34,497 हो गई।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों को कुल 2,19,997 टीके की खुराक दी गई।

केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव में कोरोना वायरस के छह नए मामले आए और एक मरीज ठीक हुए। इसके साथ, केंद्र शासित प्रदेश में कोविड​​-19 के कुल मामले बढ़कर 10,577 हो गए और ठीक होने वालों की संख्या 10,550 हो गई।

अधिकारियों ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में अब 23 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है