लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 24 नए मामले

By भाषा | Updated: November 8, 2021 13:27 IST

Open in App

पुडुचेरी, आठ नवंबर केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 24 नए मामले सामने आए जिसके बाद यहां महामारी के कुल मामले बढ़कर 1,28,224 हो गए।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पिछले 24 घंटे में पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्रों में नए मामले सामने आए जबकि माहे और यनम में संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु ने बताया कि पुडुचेरी में 20 और कराईकल में चार नए मामले सामने आए।

वर्तमान में यहां 270 मरीज उपचाराधीन हैं। बीते 24 घंटे में महामारी से किसी की जान नहीं गई। अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण से यहां 1,862 लोगों की जान जा चुकी है।

श्रीरामुलु ने बताया कि पुडुचेरी में अब तक कोविड रोधी टीके की 11,39,966 खुराक लग चुकी है जिसमें से 7,28,987 लोगों को पहली और 4,10,979 लोगों को दूसरी खुराक लगी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी