लाइव न्यूज़ :

पंजाब में 24 आईएएस, 12 पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण

By भाषा | Updated: October 4, 2021 21:50 IST

Open in App

चंडीगढ़, चार अक्टूबर पंजाब सरकार ने एक बड़े फेरबदल में 24 आईएएस और 12 पीसीएस अधिकारियों को स्थानांतरित कर दिया है। एक आदेश में यह जानकारी दी गई।

आदेश में कहा गया है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी अनुराग अग्रवाल को ए वेणु प्रसाद की जगह अतिरिक्त मुख्य सचिव-सह-वित्तीय आयुक्त (कराधान) बनाया गया है। प्रसाद अभी पंजाब राज्य बिजली निगम के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं तथा पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

प्रधान वित्त सचिव के ए पी सिन्हा को प्रमुख सचिव, बिजली का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। स्कूल शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार को सचिव, उच्च शिक्षा और भाषा, सचिव, एनआरआई मामलों और एमडी, पंजाब इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड के रूप में स्थानांतरित किया गया है। अजय शर्मा नए स्कूल शिक्षा सचिव होंगे।

तनु कश्यप को तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशक बनाया गया है, जबकि दिलराज सिंह को कृषि सचिव का पद दिया गया है। बबीता को फाजिल्का का उपायुक्त बनया गया है वहीं अरविंद पाल सिंह संदू बठिंडा के उपायुक्त (डीसी) होंगे।

हरीश नायर को डीसी मोगा, जबकि संदीप हंस पटियाला के नए डीसी होंगे। एमके अरविंद कुमार को महानिदेशक, रोजगार सृजन और प्रशिक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। पीसीएस (पंजाब सिविल सेवा) के जिन अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है, उनमें राजेश त्रिपाठी, ज्योति बाला, गीतिका सिंह और अमित शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे