लाइव न्यूज़ :

असम में 24 घंटे का कर्फ्यू हटाया गया, पूर्ण निषिद्ध क्षेत्र खोले गए

By भाषा | Updated: August 2, 2021 21:42 IST

Open in App

गुवाहाटी, दो अगस्त असम सरकार ने कोविड-19 के मामलों और संक्रमण की दर में गिरावट के चलते चौबीस घंटे का कर्फ्यू सोमवार को हटा लिया और राज्यभर में पूर्ण निषिद्ध क्षेत्रों को खोल दिया। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से ग्रामीण और शहरी इलाकों के लिए संशोधित दिशा निर्देश जारी किये गए जो मंगलवार सुबह पांच बजे से प्रभावी होंगे तथा आगे के आदेश तक जारी रहेंगे।

मुख्य सचिव जिष्णु बरुआ की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि राज्य में अब 24 घंटे का कर्फ्यू नहीं रहेगा। लखीमपुर और गोलाघाट जिलों में संक्रमण की दर मध्यम हो गई है इसलिए वहां दोपहर दो बजे से अगले दिन सुबह पांच बजे तक आंशिक कर्फ्यू रहेगा।

बाकी 30 जिलों में शाम पांच बजे से अगले दिन सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। प्राधिकरण की ओर से पहले जारी किये गए दिशा निर्देशों में कहा गया था कि किसी भी क्षेत्र में पिछले सात दिन में यदि कोरोना वायरस संक्रमण के दस से ज्यादा मामले पाए जाते हैं तो उसे पूर्ण निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया जाएगा।

सोमवार को जारी निर्देश में कहा गया कि अभी राज्य में कोई पूर्ण निषिद्ध क्षेत्र नहीं है। नए दिशा निर्देश में कहा गया कि गोलाघाट और लखीमपुर जिलों में सभी कार्यस्थल, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, रेस्तरां, होटल, रिजॉर्ट, ढाबे तथा खाने पीने के अन्य स्थल, शोरूम, कोल्ड स्टोरेज और वेयरहाउस अपराह्न एक बजे तक खोले जा सकते हैं तथा अन्य जिलों में शाम चार बजे तक इन्हें खोला जा सकेगा।

आदेश के अनुसार सभी अंतर जिला परिवहन सेवाएं और लोगों का आवागमन बंद रहेगा लेकिन सामान की आवाजाही जारी रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे