लाइव न्यूज़ :

इतिहास में 24 दिसंबर : सोवियत संघ ने अफगानिस्तान पर हमला किया, रफी-अनिल कपूर का जन्म

By भाषा | Updated: December 24, 2019 07:43 IST

1524 : यूरोप से भारत तक पहुँचने के समुद्री मार्ग का पता लगाने वाले पुर्तग़ाली नाविक वास्को-डी-गामा का कोच्चि में निधन।

Open in App
ठळक मुद्दे1979: सोवियत संघ ने अफगानिस्तान पर आक्रमण किया था। यह हमला 1978 की सोवियत अफगान मैत्री संधि के बहाने किया गया था। 1988 : हिन्दी के प्रसिद्ध कथाकार और उपन्यासकार जैनेन्द्र कुमार निधन।

ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार 24 दिसंबर वर्ष का 358 वां दिन है और साल समाप्त होने में अभी सात दिन शेष हैं। शतरंज के खेल के माहिर ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद, मखमली आवाज के मालिक मोहम्मद रफी, तमिल अभिनेता एवं राजनेता एमजीआर और पुर्तगाली नाविक वास्को डी गामा का संबंध इस तारीख से हैं।

देश दुनिया के इतिहास में 24 दिसंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है :-

1524 : यूरोप से भारत तक पहुँचने के समुद्री मार्ग का पता लगाने वाले पुर्तग़ाली नाविक वास्को-डी-गामा का कोच्चि में निधन।

1798 : रूस और ब्रिटेन के बीच दूसरे फ्रांस विरोधी गठबंधन पर हस्ताक्षर।

1924 : भारतीय पार्श्वगायक मोहम्मद रफ़ी का जन्म।

1954 : दक्षिण पूर्वी एशियाई देश लाओस ने स्वतंत्रता हासिल की।

1959: जाने माने बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर का जन्‍म।

1979: सोवियत संघ ने अफगानिस्तान पर आक्रमण किया था। यह हमला 1978 की सोवियत अफगान मैत्री संधि के बहाने किया गया था।

1987 : तमिल अभिनेता और राजनेता एम. जी. रामचन्द्रन का निधन।

1989 : देश का पहला अम्यूजमेंट पार्क ‘एसेल वर्ल्ड’ मुंबई में खुला।

1988 : हिन्दी के प्रसिद्ध कथाकार और उपन्यासकार जैनेन्द्र कुमार निधन।

2000 : पहले भारतीय विश्वनाथन आनंद विश्व शतरंज चैंपियन बने।

2000 : ‘उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम विधेयक 1986’ पारित होने की याद में इस दिन को ‘राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

2005 : यूरोपीय संघ ने 'खालिस्तान ज़िन्दाबाद फ़ोर्स' नामक संगठन को आतंकी सूची में शामिल किया।

2014 : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और स्वतंत्रता सेनानी एवं शिक्षाविद् मदन मोहन मालवीय को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया। 

टॅग्स :अफगानिस्तानरूस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया