लाइव न्यूज़ :

कानपुर के पास खाली मालगाड़ी के 24 डिब्बे पलटे, दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर यातायात प्रभावित

By भाषा | Updated: October 15, 2021 12:14 IST

Open in App

लखनऊ, 15 अक्टूबर कानपुर रेलवे स्टेशन से करीब पचास किलोमीटर दूर अंबियापुर के पास दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर शुक्रवार सुबह खाली मालगाड़ी के 24 डिब्बे पलट गए। घटना में जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं हैं लेकिन ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रेल यातायात बहाल करने के प्रयास जारी हैं। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवम शर्मा ने 'भाषा' को बताया कि शुक्रवार सुबह करीब सवा चार बजे कानपुर रेलवे स्टेशन से पचास किलोमीटर दूर अंबियापुर और रूरा के बीच गाजियाबाद से मुगलसराय जा रही खाली मालगाड़ी के 24 डिब्बे पलट गये। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन इससे दिल्ली-हावड़ा की अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया।

रेलवे सूत्रों के मुताबिक मालगाड़ी के डिब्बे पलटने के बाद वे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गये और कुछ दूर तक पटरियां भी उखड़ गयी हैं। शर्मा ने बताया कि इस हादसे के कारण टुंडला-कानपुर मार्ग पर लोकल ट्रेनों और लंबी दूरी की कुछ ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया। इसके अलावा कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।

शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ रेल अधिकारियों की टीम सुबह से ही घटनास्थल पर तैनात है और आवागमन बहाल करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग