लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में 2020 से पत्रकारों पर हमले के 24 मामले दर्ज किए गए: पुलिस

By भाषा | Updated: June 6, 2021 23:37 IST

Open in App

अगरतला, छह जून त्रिपुरा पुलिस ने रविवार को कहा कि 2020 से राज्य के आठ जिलो के विभिन्न थानों में पत्रकारों पर हमले के 24 मामले दर्ज किए गए हैं।

सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) (कानून एवं व्यवस्था), सुब्रत चक्रवर्ती ने कहा कि पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने पत्रकारों के खिलाफ हिंसा की बढ़ती घटनाओं और हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने में पुलिस की कथित विफलता पर समाचार पत्रों में प्रकाशित हालिया रिपोर्टों पर संज्ञान लिया है और इसपर चिंता व्यक्त की है।

चक्रवर्ती ने कहा, “ डीजीपी वी एस यादव ने पांच जून को जिला पुलिस अधीक्षकों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की।”

उन्होंने कहा, “ पुलिस अधीक्षकों के साथ चर्चा के दौरान सामने आया कि पत्रकारों पर हमले के संबंध में वर्ष 2020 में 17 मामले दर्ज किए गए और अब तक वर्ष 2021 में सात मामले दर्ज किए गए।” चक्रवर्ती ने कहा कि दर्ज किए गए 24 मामलों में से 16 मामलों में आरोप पत्र दायर किया चुका है, तीन मामलों में समझौता हो गया जबकि शेष पांच मामलों में अब भी जांच चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos