लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 के 23,950 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: December 23, 2020 11:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 23, 950 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,00,99,066 हो गई है जबकि संक्रमण से उबर चुके लोगों की तादाद भी बढ़कर 96.63 लाख तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

सुबह आठ बजे तक जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार 333 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,46,444 हो गई है।

मंत्रालय के अनुसार 96,63,382 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं, जिसके साथ ही संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 95.69 प्रतिशत हो गई है जबकि कोविड-19 मृत्युदर 1.45 प्रतिशत है। कोविड-19 उपचाराधीन रोगियों की संख्या लगातार दूसरे दिन तीन लाख से कम रही।

आंकड़ों के अनुसार देश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 2,89,240 है जो कुल संक्रमितों का 2.86 प्रतिशत है।

भारत में कोविड-19 मामलों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ से अधिक हो गई थी।

भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 22 दिसंबर तक कुल 16,42,68,721 नमूनों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 10,98,164 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos