लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 239 नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11,382 हुई

By भाषा | Updated: May 28, 2021 12:31 IST

Open in App

आइजोल, 28 मई मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी के बीच 239 और लोगों में कोविड-19 की पुष्टि होने से संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 11,382 हो गयी। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि आइजोल जिला में सबसे अधिक 149 नए मामले सामने आये हैं। इसके बाद लौंगतलाई में 35 और लुंगलेई में 21 मामले आये हैं।

अधिकारी ने बताया कि नए संक्रमित मरीजों में पांच एंबुलेंस ड्राइवर और बीएसएफ का एक जवान भी शामिल है।

उन्होंने बताया कि तीन मरीज कहीं और से यात्रा कर लौटे थे जबकि 236 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि संक्रमित मरीज के संपर्क में आये लोगों की जांच के दौरान हुई।

राज्य में वर्तमान में 2,861 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि संक्रमण से अब तक 34 लोगों की मौत हुई है। अब तक 8,487 लोग स्वस्थ हुए हैं जिसमें बृहस्पतिवार को ठीक हुए 195 मरीज भी शामिल हैं।

मिजोरम में अब तक 3.81 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई है। इसमें बृहस्पतिवार को 3,485 नमूनों की जांच भी शामिल है। कुल संक्रमण दर 2.99 प्रतिशत है और पिछले 24 घंटे में संक्रमण दर 6.85 प्रतिशत है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. ललजावमी ने कहा कि अब तक 2.51 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी गयी है और 52,052 को टीके की दूसरी खुराक मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?