लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 239 नये मामले सामने आये, संक्रमण दर 0.5 फीसदी

By भाषा | Updated: March 8, 2021 18:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मार्च राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 239 नये मामले सामने आये हैं जबकि सोमवार को संक्रमण से तीन और लोगों की मौत हो गयी । प्रदेश में संक्रमित होने की दर बढ़ कर 0.50 फीसदी पर पहुंच गयी है । स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि 47,689 नमूनों की जांच के बाद ये नये मामले सामने आये हैं । इनमें से 35,968 नमूनों की आरटी-पीसीआर और 11,721 रैपिड एंटीजन जांच हुयी है।

आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में 1803 मरीज उपचाराधीन है । तीन लोगों की मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा बढ़ कर 10,924 हो गया है।

प्रदेश में संक्रमित होने की दर बढ़ कर 0.50 फीसदी पर पहुंच गयी है जो एक दिन पहले 0.31 प्रतिशत थी ।

इससे पहले रविवार को 286 नये मामले सामने आये थे जबकि दो लोगों की मौत हो गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह