लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 239 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: March 8, 2021 22:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मार्च राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 239 नये मामले सामने आये जबकि तीन और लोगों की मौत हो गयी। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

बुलेटिन में कहा गया है कि सोमवार को राजधानी में 239 नये मामले सामने आये, जिसके बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 641340 हो गयी है । वहीं, तीन लोगों की मौत के साथ राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 10,924 हो गयी है।

बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में 6.28 लाख से अधिक लोग अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं ।

विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया कि दिल्ली में फिलहाल 1730 मरीज उपचाराधीन हैं।

बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में संक्रमण की दर बढ़ कर 0.50 फीसदी पर पहुंच गयी है, जो एक दिन पहले 0.31 प्रतिशत थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos