लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 2384 नये मामले सामने आये, 35 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 14, 2021 20:49 IST

Open in App

मुंबई, 14 अक्टूबर महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 2384 नये मामले सामने आये जबकि प्रदेश में इससे 35 लोगों की मौत हो गयी । स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि नये मामलों के सामने आने के बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 65,86,280 हो गयी है जबकि 35 और लोगों के महामारी से दम तोड़ देने की वजह से प्रदेश में मरने वालों की संख्या 1,39,705 पर पहुंच गयी है।

उन्होंने बताया कि बुधवार को प्रदेश में 2219 मामले सामने आये थे ।

उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में 2343 लोग उपचार के बाद ठीक हुये हैं जिससे राज्य में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की तादाद 64,13,418 हो गयी है।

अधिकारी के अनुसार प्रदेश में 29,560 मामले उपचाराधीन हैं । उन्होंने बताया कि प्रदेश में 2,26,249 लोग अपने घर में पृथक-वास में हैं जबकि 1070 संस्थागत पृथक-वास में हैं ।

उन्होंने बताया कि नये मामलों में सबसे अधिक 558 मामले मुंबई जिले में सामने आये जबकि पांच लोगों की मौत हो गयी । इसके बाद मुंबई में संक्रमितों और मरने वालों का आंकड़ा क्रमश: 7,50,494 तथा 16,172 पर पहुंच गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया