लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 238 नए मामले, दो और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: January 4, 2021 10:14 IST

Open in App

हैदराबाद, चार जनवरी तेलंगाना में कोविड-19 के 238 नए मामले आए हैं जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.87 लाख से अधिक हो गयी है। संक्रमण से दो और लोगों की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,551 हो गयी है। राज्य सरकार ने सोमवार को इस बारे में बताया।

राज्य सरकार की ओर से जारी बुलेटिन में तीन जनवरी रात आठ बजे तक की जानकारी दी गयी है। इसके अनुसार ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे अधिक 60 नए मामले आए। इसके बाद रंगारेड्डी में 26 और वारंगल शहरी क्षेत्र से 20 मामले आए।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में सक्रमितों की संख्या 2,87,740 है जबकि संक्रमण से अब तक 2,81,083 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 5,106 मरीजों का उपचार चल रहा है और रविवार को 27,077 नमूनों की जांच हुई।

बुलेटिन के मुताबिक अब तक 70 लाख से अधिक नमूनों की जांच हुई है। प्रति 10 लाख आबादी पर 1.88 लाख से अधिक नमूनों की जांच हुई है।

राज्य में संक्रमण के कारण मृत्यु दर 0.53 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह दर 1.4 प्रतिशत है।

तेलंगाना में ठीक होने की दर 97.68 प्रतिशत है जबकि देश में यह दर 96.2 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?