लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना के 6725 नए मामले आए सामने, 238 और लोगों की हुई मौत

By भाषा | Updated: May 20, 2021 18:28 IST

यूपी में कोरोना के पिछले 24 घंटे में 6 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। मृतकों की संख्या भी बढ़कर 18588 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 18588 हो गई हैपिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा मौतें राजधानी लखनऊ (21) में हुई हैं, वाराणसी में 16 लोगों की गई जानउत्तर प्रदेश में अभी एक्टिव मरीजों की संख्या 116434 है, सबसे ज्यादा 442 नए मामले मेरठ में मिले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से 238 और लोगों की मौत हो गई तथा 6725 और लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 से 238 और लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 18588 हो गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा 21 मौतें राजधानी लखनऊ में हुई हैं। इसके अलावा वाराणसी में 16, गाजीपुर में 15, आगरा में 12 तथा मेरठ और कानपुर नगर में 11-11 मरीजों की मौत हुई है।

कोरोना: पिछले 24 घंटे में 13 हजार से अधिक मरीज हुए ठीक

इसी दौरान राज्य में 6725और लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि इसी अवधि में इस महामारी के13590 मरीज ठीक भी हुए हैं। सबसे ज्यादा 442 नए मामले मेरठ में मिले हैं। इसके अलावा वाराणसी में 381, गाजियाबाद में 364, लखनऊ में 353, गोरखपुर में 331, गौतम बुद्ध नगर में 239, बुलंदशहर में 236, मुरादाबाद में 218 और सहारनपुर में 208 और लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में इस वक्त कोविड-19 के 116434 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 291156 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक चार करोड़ 58 लाख 22 हजार 409 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया