लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 237 नये मामले, दो और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 1, 2021 17:02 IST

Open in App

भुवनेश्वर, एक दिसंबर ओडिशा में बुधवार को कोविड के 237 नये मामले सामने आये, जो एक दिन पहले की तुलना में नौ अधिक हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 10,49,345 हो गई है। वहीं,पुडुचेरी में कोविड 19 के 41 और लद्दाख में 38 नए मामले सामने आए।

ओडिशा के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन के अनुसार राज्य मेंदो और व्यक्तियों की इस बीमारी के कारण मौत हो गई जिससे प्रदेश में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 8,413 हो गई। राज्य में अब 2,370 उपचाराधीन मरीज हैं, जबकि अब तक 10,38,509 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं जिसमें से पिछले 24 घंटे में ठीक हुए 203 मरीज शामिल हैं।

पुडुचेरी से मिली खबर के अनुसार केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के 41 नये मामले सामने आये हैं जिससे यहां इसके कुल मामले बढ़कर 1,28,965 हो गए हैं। यहां उपचाराधीन मरीजों की संख्या 289 है।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलू के अनुसार पिछले 24 घंटे में 35 मरीज संक्रमण मुक्त हुए जिससे अभी तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1,26,803 हो गई है। वहीं एक और व्यक्ति की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1873 हो गई है।

वहीं, लेह से मिली खबर के अनुसार केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में कोविड-19 के 38 नये मामले सामने आये हैं जिससे यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,578 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 276 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल