लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोविड-19 के 2,366 नए मामले, 19 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 13, 2021 11:06 IST

Open in App

रांची, 13 अप्रैल झारखंड में मंगलवार को कोविड-19 महामारी के 2,366 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,41,750 हो गयी है जबकि 19 और लोगों की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,232 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि रांची जिले में सबसे अधिक 787 मामले आये। इसके बाद पूर्वी सिंहभूम में 370 मामले और रामगढ़ में 142 मामले आये।

अधिकारी ने बताया कि रांची और धनबाद जिलों में संक्रमण से आठ-आठ लोगों की मौत हुई। पूर्वी सिंहभूम में दो लोगों की मौत हुई और लोहरदगा में संक्रमण से एक व्यक्ति ने दम तोड़ा।

राज्य में वर्तमान में 15,343 मरीजों का उपचार चल रहा है और 1,25,175 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि प्रशासन ने पिछले 24 घंटे में 37,028 नमूनों की जांच की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह