लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में कोविड-19 के 2,366 नए मामले, ओडिशा में नौवीं और 11वीं की कक्षाएं निलंबित

By भाषा | Updated: April 7, 2021 23:03 IST

Open in App

चंडीगढ़/भुवनेश्वर, सात अप्रैल हरियाणा में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,366 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 3,04,638 हो गए।

इस बीच ओडिशा सरकार ने संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए कक्षा नौवीं और 11वीं के छात्रों के लिए कक्षा में उपस्थित होकर पढ़ाई पर रोक लगा दी है।

हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, कोविड-19 से राज्य में 11 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 3,219 पर पहुंच गई।

अभी राज्य में कोविड-19 के 15,237 मरीज उपचाराधीन हैं।

वहीं ओडिशा के स्कूल और शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर, नौवीं और 11वीं के छात्रों के लिए कक्षा में उपस्थित होकर पढ़ाई करने पर आठ से 30 अप्रैल तक के लिए रोक लगा दी है।

आदेश में कहा गया है कि इन दोनों कक्षाओं के जो छात्र छात्रावास में रहते हैं उन्हें तत्काल घर जाने की अनुमति दी जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए